सकलडीहा। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सकलडीहा विधानसभा के 19 बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। इन बूथों को लेकर चुनाव अधिकारी गंभीर हो गए हैं। चुनाव आयोग ने इन बूथों पर सीसी कैमरे की निगरानी कर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है।
विधानसभा के हसनपुर, जमालपुर, प्रथम और द्वितीय सरौली, चकरा, पहाड़पुर, मटियरा, सेमरा, मुकुंदपुर, बड़गांवा, सराय रसूलपुर, भगवानपुर, कैलावर, रानेपुर, कैथा उर्फ टड़िया, आलमपुर, गंजख्वाजा, रामपुर व धमिना के बूथों पर बीते विधानसभाचुनाव में प्रत्याशियों को 75 प्रतिशत से अधिक मत मिले थे। लोकसभा चुनाव में इन बूथों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। सहायक चुनाव अधिकारी राम सजीवन मौर्य ने बताया कि ऐसे बूथों को चिन्हित कर लिया गया है। इन बूथों पर सीसी कैमरे से विशेष निगरानी की जाएगी। इसके अलावा इन बूथों पर आब्जर्वर भी नियुक्त किए जाएंगे जिससे निष्पक्ष मतदान संपन्न हो सके। ब्यूरो