चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी बदरूद्दीन राईन की शिकायत पर मंगलवार को मुख्यालय के एक आयुष्मान भारत योजना में चयनित अस्पताल की जांच शुरू हो गई। बदरूद्दीन अपने मरीज पुत्र मोहम्मद महताब संग मुख्यालय स्थित आयुष्मान भारत योजना के कार्यालय में पहुंचकर जिला कोआर्डिनेटर घनश्याम के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई। उक्त पीड़ित ने गत दिनों मुख्यालय के एक आयुष्मान भारत योजना के तहत चयनित अस्पताल में अपने पुत्र महताब का इलाज कराया था। जहां अस्पताल के ओर से उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया तो इसकी शिकायत लखनऊ की। शिकायत के बाद हरकत में आए विभाग ने मंगलवार को पीड़ित को कार्यालय बुलाया और उसकी शिकायत को सुना। वहीं जिला कोआर्डिनेटर घनश्याम ने कहा कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।