फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण में अनियमितता देख ईओ ने ठेकेदार को दी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वार्डवासियों की शिकायत पर नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी रोली गुप्ता ने मंगलवार को मैनाताली मोहल्ले में बने पिंक शौचालय की बाउंड्रीवाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्य मानक के अनुरूप न होता पाए जाने पर उन्होंने कार्य करा रहे ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। साथ ही कार्य में लापरवाही बरते जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। ईओ के निरीक्षण से अन्य स्थानों पर कार्य करा रहे ठेकेदारों में हडकंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्ले में बाजार आने वाली महिलाओं के लिए शासन की योजना के अनुसार पांच सीटर पिंक शौचालय बनवाया जा रहा है। इसका कार्य पहले ही काफी धीमी गति से चल रहा है। वार्डवासियों का आरोप है कि कार्य करा रहा ठेकेदार निर्माण में मानक की घोर अनदेखी कर रहा है। निर्माण में नंबर एक की जगह तीन नंबर की घटिया ईंट का इस्तेमाल हो रहा है। इसके अलावा ईंटों की जोड़ाई के लिए तैयार किए जाने वाले मसाले में सीमेंट की कम और बालू की मात्रा ज्यादा मिलाई जा रही है। उन्होंने पालिका प्रशासन से ठेकेदार की शिकायत की थी। वार्डवासियों की शिकायत पर ईओ ने कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि ठेकेदार घटिया ईंटों और मानक के विपरीत मसाले का निर्माण में प्रयोग कर रहा है। इसपर उन्होंने ठेकेदार को बुलाकर फटकार लगाई और उसके खिलाफ नोटिस जारी की। साथ ही कार्य में नंबर एक की ईंट इस्तेमाल करने, बाउंड्रीवाल ऊंची कराने, शौचालय के बाहर दो बेसिन लगवाने आदि के सख्त निर्देश दिए। चेतावनी दी कि कार्य में सुधार न करने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया जाएगा। इस मौके पर पालिका विभाग के जेई राजकुमार राज, रामकीरत, अरुण मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें