फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाएं महिलाओं तक पहुंचाए कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे कमल शक्ति अभियान के तहत बुधवार को सिल्वर बेल्स स्कूल में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद रामनगर की पूर्व चेयरमैन आशा गुप्ता ने केंद्र सरकार की महिलाओं के लिए लागू योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का आाह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के हितो से जुड़ी कई योजनाओ को चलाया है। इन योजनाओ का लाभ महिलाओं को मिलता जरूरी है । महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीतारानी गुप्ता ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री रनिका जायसवाल, दिव्या जायसवाल, सुषमा जायसवाल, सुषमा तिवारी, मीना सिंह, नीलम सिंह, कोमल गुप्ता, रेनू जेटली, निशा शर्मा, सुषमा गिरी, पूजा जायसवाल, वसंती चैहान, पुष्पा चौहान, मधुबाला पांडेय रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमिला शुक्ला ने और संचालन दिव्या जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें