फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, कमांडडेंट ने संभाली कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में कुंभ स्नान और बलुआ घाट में पश्चिम वाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए आए श्रद्धालुओं का रेला रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ा। पूरे परिसर और प्लेटफार्मों में तिल रखने की जगह नहीं थी। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ कमांडडेंट आशीष मिश्र के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने कमान संभाली। भीड़ संभालने में सुरक्षाकर्मी पसीना बहाते रहे। प्रयागराज कुंभ में प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम में पुण्य की डुबकी लगाने की चाह लिए आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पीडीडीयू जंक्शन से एक दर्जन मेमो ट्रेनों की व्यवस्था की है। ट्रेनों पर सवार होने के लिए सुबह से ही यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर पहुंचने लगी। दोपहर तक स्थिति यह हो गई कि सभी प्लेटफार्मों पर पैर रखने की जगह नहीं बची। यात्री हाल, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देख सुरक्षा बलों के होश उड़ गए। स्थिति यह हो गई कि दोपहर में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने स्वयं कमान संभाली। आरपीएफ के जवानों के साथ सभी प्लेटफार्मों पर घूम-घूम कर यात्रियों को समझाते रहे। आरपीएफ निरीक्षक आरआर सहाय, उप निरीक्षक बृजेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक आरके चंद आदि भी यात्रियों को समझाने में लगे रहे। इसी तरह जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार आदि भी दिन भर यात्रियों को ट्रेन बताते रहे। इस संबंध में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने कहा कि भीड़ का अंदेशा पहले से था। इसी हिसाब से ड्यूटी लगाई गई थी और यात्रियों को सकुशल ट्रेनों में बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें