फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर कटौती से नाराज किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। धान क्रय केंद्रों में प्रभारियों द्वारा कटौती करने से नाराज किसानों ने भारतीय किसान संघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वहीं आरोप लगाया कि नहरों के सिल्ट सफाई के नाम पर घोर अनियमितता बरती जा रही है। शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान है। लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को भी सौंपा और अदान योजना के तहत किसानों के खाते में रकबे के अनुसार सहायता राशि भेजने की मांग की। किसानों का आरोप रहा कि धान क्रय केंद्र प्रभारियों के मनमानी के चलते किसान अपनी उपज को बेचने के लिए परेशान है। क्रय केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों को सीधे मिलर के पास भेजा जा रहा है। जहां किसानों से धान खरीदने के बदले प्रति कुंतल पांच से नौ किलों धान की कटौती की जा रही है। आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की ओर से नहरों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति किया जा रहा है। जबकि इसकी शिकायत विभागीय अधिकारी से की गई तो वह जांच कराने का आश्वासन देते रहे और कोई ठोस पहल नहीं हुई। कहा कि बसरतिया गांव के पास नहर पर बनी पुलिया ध्वस्त हो गई है। जिससे किसानों को सिंचाई के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा लागों ने नहरों में पानी छोड़ने, पासबुक के माध्यम से खाद बीज वितरित करने के लिए डीएम को पत्रक दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष मिश्र, मनोज सिंह, अखिलेश सिंह, जय प्रकाश सिंह, बलवंत सिंह, दामोदर सिंह, गोरख सिंह, राधेश्याम सिंह, मंगल सिंह, मनोज मौर्य, मिथिलेश मिश्र, कर्मवीर सिंह, दिलीप मिश्र, विंध्याचल सिंह, शैलेश पांडेय, हरबंश जायसवाल, दिव्यांशु मिश्र, राजेश दूबे, पिंकी मिश्र, ह्दय नारायन, शंभूनाथ, मनोज राम, मंटू राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें