फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को छल रही सूबे की वर्तमान प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सात जनवरी से 20 जनवरी तक समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम जनपद में चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को सदर विकास खंड के कांटा व विशुनपुरा गांव में सपाइयों ने सभा की। साथ ही सपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही पूरे गांव का भ्रमण कर लोगों मिलकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान पूर्व विधायक पूनम सोनकर ने कहा कि सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी विकास विजन का प्रदेश में खाका खींचा था। उन्होंने 23 महीने में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का निर्माण पूरा कराया गया। सपा ने जन कल्याणकारी योजनाएं चलाईं जबकि वर्तमान भाजपा सरकार सिर्फ जनता को छलने का काम कर रही है। यह सरकार केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है। ऐसे सरकार से लोगों को सर्तक करने के लिए सपा की ओर से समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान शिव मंजिल पटेल, मनोज कुमार मौर्य, राम प्रताप यादव, बलवंत कुमार, गौरव कुमार, अमित सोनकर, रमेश यादव, मुकेश अखिलेश यादव, अरुण पटेल, सुदर्शन पटेल, वीरेंद्र कुमार,सुशील पहलवान, मुलायम यादव, देना विश्वकर्मा व मुन्ना चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें