फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हेल्थ वर्कर्स के साथ कर रही सौतेला व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही आठ जनवरी को धरना प्रदर्शन करने व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के नाम संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार हेल्थ वर्कर्स के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कई बार संगठन की ओर से संवर्ग के वेतन विसंगति, प्रशिक्षण अवधि की असमानता, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के सेवा नियमावली संग रिक्त पदों पर भर्ती सहित कई मांगों के प्रति शासन को अवगत कराया, लेकिन आज तक इस पर कोई विचार नहीं किया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करना चाहती है। इसके विरोध में सभी कर्मचारियों को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। आठ जनवरी को संगठन के निर्देश पर धरना प्रदर्शन संग ज्ञापन का कार्यक्रम निर्धारित है इसे सफल बनाने के लिए सभी लोग उक्त तिथि पर उपस्थित रहे। इस दौरान चंद्रशेखर रमन, परदेशी राव, दिनेश पाठक, महेश प्रसाद कुरील, शकुंतला देवी, चिंतामणी, शांति देवी, सुमन देवी, रेनू देवी, कालिंदी, अंजली यादव, मंजू देवी, अनिता चौहान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें