चंदौली। मिशन कायाकल्प योजना के परिषदीय विद्यालयों में बनने वाले शौचालयों की प्रगति जानने के लिए बुधवार को विकास भवन में अधिकारियों की बैठक हुई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक गोयल ने शौचालयों का निर्माण मानक के अनुरूप कराने का निर्देश दिया। वहीं अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह गुणवत्ता की जांच और बराबर निरीक्षण करते रहें। चेताया कि निर्माण कार्यों में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
बैठक के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक गोयल ने कहा कि शासन ने मिशन कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों को कांवेंट की तर्ज पर विकाशित करने का प्लान तैयार किया है। इसके तहत विद्यालयों में आधूनिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। इसलिए संबंधित अधिकारी बराबर अपने क्षेत्रों में बन रहे शौचालयों का निरीक्षण करें और गुणवत्ता भी चेक करें। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें। इस दौरान बीएसए भोलेंद्र प्रताप, संतोष सिंह, मनोज श्रीवास्तव, विजय यादव आदि उपस्थित रहे।