चंदौली । हर्षित मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से मुख्यालय के कैली रोड स्थित डाक्टर्स डायग्नोस्टिक सेंटर परिसर में रविवार को कंबल वितरण व नि:शुक्ल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजित है। इसका शुभारंभ सदर तहसीलदार सदर फुलचंद यादव ने किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा ही ईश्वर तक पहुंचने का एक सुगम मार्ग है। इस ठंड के मौसम में गरीबों व मजलूमों को भोजन व वस्त देने से दूसरा कोई महान कार्य नहीं है। समाज के सभी लोगों को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए। कंबल वितरण एक पुनीत कार्य है। कंबल पाकर गरीब ठंड से बचाव करता है तो वह दुआ भी देता है। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुदर्शन ने कहा कि ठंड के मौसम में कंबल वितरण से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है। इस दौरान राम नरायण मौर्य, डा.जयेश कुमार, अर्जुन कुमार, डा.बीके मौर्य, मंयक कुमार, शशांक, डा.पीसी दीक्षित, आंनद रहे। अध्यक्षता लक्ष्मी नारायण सिंह व संचालन राम मनोहर तिवारी ने किया।