फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स में दुआख्वानी के लिए उमड़े जायरीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पडाव। क्षेत्र के मढ़िया इमामबाड़ा पर हजरत सैयद बहादुर शाह रहमतुल्ला अल्लाह का दो दिवसीय सालाना उर्स पूरे अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स में दुआख्वानी के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जायरीन पहुंचे। यहां चादरपोशी के बाद परिवार, समाज और देश की अमन चैन की दुआख्वानी की।
विज्ञापन

उर्स के पहले दिन बुधवार को जलसे का आयोजन हुुआ। इसमें इमाम और मुस्लिम विद्वानों ने तकरीर पेश की। गुरुवार को दूसरे दिन गुस्ल, कुरान के बाद दुआख्वानी हुई। शाम के वक्त गागर चादर का जुलूस निकाला गया। क्षेत्र भ्रमण के बाद अकीदत के साथ चादरपोशी की गई। इसके बाद नमाजे ईशा शाही महफिल का आगाज हुआ, जो देर रात तक चला। इसके पूर्व जलीलपुर, मढ़िया, बहादुरपुर, सूजाबाद, चौरहट, सेमरा के लोगों ने दुआख्वानी की। रात में कव्वाल बनारस और आरिफ कव्वाल मुगलसराय ने अपने अपने कलाम पेश किए। इसके पहले पूरे मजार को विद्युत झालरों से सजाया गया। दर्जनों गांव के लोगों ने मजार पर पहुंचकर अपने और अपने परिवार की सुख शांति के लिए दुआ मांगी । इस मौके पर अच्छे खां वारसी, कामरान अंसारी ,सलीम खान, उस्मान अली खान ,समीर खान, पूर्व प्रधान शंकर यादव, ग्राम प्रधान बबलू यादव, पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें