फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलनिगम कार्यालय पर की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बा में बीते एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जलनिगम कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का इल्जाम लगाते हुए नाराजगी भी जताई। सूचना पर पहुंचे जल निगम के एई द्वारा पेयजल आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन देने पर उन्होंने कार्यालय पर जड़ा ताला खोल दिया।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि टिमिलपुर स्थित जल निगम की टंकी से कस्बा सहित लगभग डेढ़ दर्जन गांवों को पेयजल की आपूर्ति होती है। बीते एक सप्ताह से ट्यूबवेल का पंप जला पड़ा है। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। पेयजल की किल्लत से कस्बा व गांवों में हाहाकार मचा है। जानकारी होने पर भाजपा नेता अमित सिंह और मंडल अध्यक्ष रामअधार गुप्त दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जल निगम कार्यालय पहुंचे। यहां एक भी कर्मचारी के न होने पर कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों को फोन कर खरीखोटी भी सुनाई। जल निगम के एई द्वारा मंगलवार तक आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन देने पर वे शांत हुए। तालाबंदी करने वालों में कमलेश जी, नीरज सिंह, आशीष जायसवाल, पंकज सिंह, सुनील चौरसिया, सरेाज सेठ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
मरम्मत कार्य के लिए शासन से पैसा नहीं मिल रहा है। पेयजल के रूप में की गई कर की वसूली से मरम्मत कार्य कराना पड़ता है। वर्कशाप का पैसा बकाया होने के कारण समस्या हो गई थी। मंगलवार तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बलवंत यादव, एई, जल निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें