फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी महिला सभा (लोहिया) जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में हुुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही नौ दिसंबर को लखनऊ स्थित रमाबाई मैदान में आयोजित जनाक्रोश रैली में अधिक से अधिक महिलाओं को पहुंचने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रमुख महासचिव सुनीता सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं है। आए दिन महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। पार्टी में महिलाओं का सम्मान है। समाज के सभी वर्गों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए नौ दिसंबर को जनाक्रोश रैली का आयोजन किया है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं भाग लेगी। रैली को सफल बनाने के लिए जो कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिले उसे ईमानदारी से पूरा करें। रैली के जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री डा. बहादुर यादव ने कहा सपा व बसपा का गठजोड़ जातिवादी है। लोहिया के सिद्घातों से सपा भटक गई है। अगर कोई देश में नेता है तो मुलायम सिंह यादव व शिवपाल सिंह यादव है। जो लोहिया के सिद्घातों व विचारों को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब तक देश के पीएम मुलायम सिंह यादव नहीं होगे तब तक गरीब, मजदूर, किसान व नौजवान का भला नहीं हो सकता है। उन्हें पीएम बनाने में सभी समाजवादी सहयोग करें। इस दौरान स्नेहा सिंह, पारस नाथ यादव, विजय सिंह धूरिया, मिथिलेश यादव, निर्मला देवी, गुड्डी देवी, विद्वावती यादव, शारदा देवी आदि उपस्थित थी। संचालन जिलाध्यक्ष मंजू मौर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें