फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैयदराजा। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने मंगलवार को क्षेत्र के बाकरपुर महारानी गांव में ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं।
कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गरीब व दबे कुचले लोगों के साथ अन्याय कर रही है। लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने की बजाए सरकार उन्हें उलझाने व बरगलाने का काम कर रही है। इससे लोगों में आपसी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कहा कि सरकार मात्र शिलान्यास व उद्घाटन का नाटक कर रही है। कहा कि चुनाव आते ही भाजपा को राममंदिर निर्माण की याद आ जाती है। पिछले चार वर्ष के शासनकाल में भाजपा ने मंदिर बनाने की एक बार भी नहीं सोची। अब लोकसभा चुनाव सन्निकट देख जनता को गुमराह कर वोट बटोरने की राजनीति में जुट गई है। इस दौरान लुटरी यादव, राकेश यादव, रामसागर, रामअवध, लखपति, लालबहादुर, श्याम नारायण राजभर, धनंजय राजभर, सुभाष राजभर, शोभा राजभर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें