फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी की पिटाई से नाराज सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहाबगंज। क्षेत्र के माल्दह गांव में नियुक्त सफाई कर्मी छोटे लाल की सोमवार को कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर अन्य सफाई कर्मियों ने मंगलवार को एडीओ पंचायत कार्यालय के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों ने पिटाई करने वाले के गिरफ्तारी की मांग की। चेतानी दी कि गिरफ्तारी न होने पर सफाई बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

माल्दह गांव में तैनात सफाईकर्मी छोटेलाल पंचायत विभाग की ओर से बेसलाइन सर्वे के लिए जितेंद्र बहादुर के साथ अर्जी कृष्णापन गांव में गया था। इस कारण मालदह गांव में सफाई नहीं हो पाई। सोमवार को छोटेलाल और जितेन्द्र मालदह गांव में घर-घर जाकर आधार कार्ड की छाया प्रति एकत्र कर रहा था। इसी बीच गांव के दो लोगों ने गांव में सफाई करने की बात कही। मना करने पर छोटेलाल की पिटाई कर दी। छोटेलाल ने इलिया थाने पर दो लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। सफाईकर्मियों के प्रर्दशन की सूचना पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी धर्मजीत सिंह ने सफाई कर्मी को न्याय दिलाने की भरोसा दिलाया। इस दौरान योगेश कुमार गौतम, राम अवध प्रसाद, शमसुल होदा, मुन्नी, परमानंद, राजेश कुमार, सुनिल, शेषमुनी, विरेन्द्र कुमार, सूर्यजीत, विमला देवी, बाबुलाल, प्रभुनरायण, जितेन्द्र बहादुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें