फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की बैठक में उचित मुआवजा के लिए कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में प्रस्तावित रिंग रोड से प्रभावित किसानों की बैठक क्षेत्र के कुरहना गांव में हुई। इस दौरान किसानों ने बिना उचित मुआवजा मिले किसी हाल में काम न होने की चेतावनी दी। यही नहीं प्रशासन के कार्रवाई के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रिंग रोड के लिए बिना उचित मुआवजा दिए भूमि अधिग्रहण के लिए किसान आंदोलित हैं। इसी कड़ी में कुरहना गांव में किसान नेता केदार यादव के अध्यक्षता में किसानों की बैठक में आंदोलन की योजना तैयार की गई। बैठक में डॉ. स्वामी नाथ यादव ने कहा कि जब तक किसानों को उचित मुआवजा सरकार नहीं देती किसानों का आंदोलन खत्म नहीं होगा। सवाल पूछा कि कहां का नियम है कि एक ही आराजी में तेरह लाख रुपये बिस्वा और उसी आराजी में मात्र दो लाख चालीस हजार रुपये प्रति बिस्वा के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। यही नहीं वाराणसी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत यह भी जमीन आती है। वाराणसी में किसानों को 13 लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से मुआवजा दिया जा रहा है वहीं चंदौली में दो लाख 40 हजार रुपये बिस्वा के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है, जो सरासर बेइमानी है। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुदामा यादव, चंद्रशेखर सिंह, उमाशंकर, रमेश तिवारी, सुरेंद्र यादव, श्याम नारायण यादव, रवि यादव मोजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें