फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही चंदौली से हट जाएगा पिछड़े जनपद का दाग -पंकज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। भाजपा प्रदेश महामंत्री और नोएडा विधायक व गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने कहा कि जल्द ही चंदौली जनपद से पिछड़ेपन का दाग मिट जाएगा और यह विकसित हो जाएगा। पिछडे़पन को छोड़ कर चंदौली अगड़े जिले में शामिल होगा। सिरसी में रात्रि प्रवास के बाद शुक्रवार की सुबह पंकज सिंह मुगलसराय में रविनगर स्थित सदानंद दुबे के आवास पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों से मुलाकात के दौरान कहीं।
विज्ञापन

इसके पहले लोगों ने पंकज सिंह को जिले और नगर की समस्याएं गिनाई। इसमें मुख्य रूप से चंदासी मंडी में ओवरब्रिज जल्द से जल्द बनाने, चंदौली विकास प्राधिकरण बनाने और नगर को जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की। इस पर पंकज सिंह ने समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार सभी के विकास पर ध्यान दे रही है। यही कारण है कि ग्राम स्वराज योजना के तहत गांवों में रात्रि प्रवास किया जा रहा है। चंदौली जनपद के विकास पर प्रधानमंत्री की भी विशेष नजर है।जिले के विकास को गति प्रदान की जा रही है। जल्द ही जिले का कायाकल्प नजर आएगा। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने नोएडा विधायक का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सदानंद दुबे, कैलाश किशोर पोद्दार, आत्माराम तुलस्यान, नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवर, राणा प्रताप सिंह, अनिल सिंह, डीडी दुबे, श्यामनगीना मिश्र, अखिल पोद्दार, राधेश्याम सिंह, चंद्रकांत तिवारी, आलोक वरुण, सुधीर चौहान, जैनेन्द्रधर दुबे, बबलू यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें