फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसोर्स पर्सन के लिए बेरोजगारों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। मनरेगा सोशल आडिट टीम ब्लाक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) पद के लिए सोमवार को विकास भवन में साक्षात्कार हुआ। इसके लिए कुल 24 आवेदन आए थे लेकिन 22 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिला विकास अधिकारी पद्मकांत शुक्ला के नेतृत्व में गठित चयन समिति ने अभ्यर्थियों से सवाल पूछे।
विज्ञापन

जनपद के सभी विकास खंडों में मनरेगा सोशल आडिट टीम के लिए सभी नौ विकास खंडों में ब्लाक रिसोर्स पर्सन की नियुक्ति की जानी है। इसको लेकर विकास विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए थे। बीआरपी के लिए जनपद से कुल 24 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जबकि साक्षात्कार में 22 अभ्यर्थियों ने ही प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के लिए गठित समिति ने अभ्यर्थियों से विभिन्न सरकारी योजनाओं और शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सवाल किए। अंत में नौ अभ्यर्थियों का चयन किया गया। डीडीओ ने बताया कि साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। ब्लाक रिसोर्स पर्सन उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने के साथ ही शासन की वेबसाइट पर इसे आनलाइन अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें