फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में जीत पर कांग्रेसजनों ने मनाई खुशी

विज्ञापन
खुशी मनाई
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय । राजस्थान में दो लोकसभा एवं एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत पर गुरुवार को कांग्रेसजनों में खुशी लहर दौड़ गई। विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा बजाकर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

मुगलसराय संवाददाता के अनुसार राजस्थान में हुए उपचुनाव में जीत के बाद शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाल। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के दिन लदने शुरू हो गये हैं। कहा कि झूठ का बोलबाला ज्यादा दिन नहीं चलता है। इस दौरान रामजी गुप्ता, नवीन पांडेय, दशरथ चौहान, राकेश सिंह, मेवालाल पटेल, शाहिद तौसीफ, कन्हैया केशरी, संतोष तिवारी, विजय गुप्ता, कमरूल बारी आदि मौजूद रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार अजमेर और अलवर में संसदीय सीट एवं मांडलगढ़ में विधानसभा सशीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कस्बा स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता हसन खान के आवास पर एक बैठक हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला महासचिव शाह आलम खान ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं में ऊर्जा देने वाली है। कहा कि उपचुनाव में आया निर्णय यह संकेत दे रहा है कि अब झूठ और फरेब की सरकार ज्यादा नही चलेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर एक दूसरे को बधाई दी। बैठक में अरविंद पांडेय, डा. नरेन्द्र देव, डा. प्रेमचंद, फरीद राईन, रविशंकर राम, मुस्तफा, मासूम खान, अमीर खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें