फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बीस पदों के लिए अथ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के नौ विद्यालय पर कुल बीस रिक्त पदों के लिए मंगलवार को अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ पहुंच कर काउंसलिंग कराया। इस दौरान अभ्यर्थियों के लिए तीन खिड़की बनाई गई थी। वहीं इन लोगों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र के जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सदर, बरहनी व चहिनयां लगाए गए थे। काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को एक सप्ताह बाद नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया जाना है।
विज्ञापन

जनपद में 1-14 वर्ष के ड्राप आउट बच्चियों के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बनाया गया है। जिसमें कक्षा छह से आठ तक के बच्चियों को आवासीय योजना के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। इसके लिए विद्यालय में वार्डेन के साथ-साथ पूर्ण कालिक व अंश कालिक शिक्षक की नियुक्ति की जाती है। पूरे जिले के नौ कस्तूरबा विद्यालय में इस समय एक वार्डेन के साथ-साथ कुल बीस शिक्षकों का पद खाली है। जिस पर आवेदन मांगा गया था। जिसके लिए कुल 34 अभ्यर्थियों ने मंगलवार को काउंसलिंग कराई । इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के जिला समन्वयक अमिता श्रीवास्तव के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी सदर अमित दूबे, खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी प्रदीप सिंह के अलावा अन्य कर्मचारी लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें