फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
जागरूकता रैली
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। लोगों को जागरूक कर स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर स्थान प्राप्त करने के उद्देश्य सोमवार को सफाईकर्मियों ने जीटीआर ब्रिज के नीचे स्थित मानसरोवर तालाब के समीप से रैली निकाली। जिसको नगर पालिक अध्यक्ष संतोष खरवार एवं ईओ रोली गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सफाईकर्मियों ने अलीनगर क्षेत्र स्थित विभिन्न वार्ड क्षेत्रों का भ्रमण कर गिले व सूखे कूड़े को अलग-अलग डस्टबीनों में फेंके जाने की अपील की।
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए गठित टीम का नगर में आने वाली है। इसको लेकर नगर पालिका के अधिकारी व चेयरमैन तैयारी में लगे हैं। और लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करने के प्रयास में लगे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार ने कहा कि सर्वेक्षण में बेहतर स्थान प्राप्त करने के लिए सभी नगरवासियों को सहयोग करना पड़ेगा। कहा कि क्षेत्र को साफ सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। कहा कि क्षेत्र में साफ सफाई की समस्या आती है तो इसकी सूचना तत्काल नगर पालिका के संबंधित विभाग को दें ताकि समस्या का निदान हो सके। इस दौरान जेई दिनेश सिंह, पूर्व सभासद भानू तिवारी, अशोक सिद्धार्थ, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ झाड़ू लगाकर कैसे सुधरेगी रैंकिंग
मुगलसराय(ब्यूरो)। स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर स्थान प्राप्त करने के लिए नगर पालिका की ओर जागरूकता रैली तो निकाली जा रही है, सड़कों को झाड़ू भी खूब लगवाया जा रहा है। इन सबके बाद भी नगर स्थित सार्वसजनिक मूत्रालयों की स्थिति काफी खराब है। सफाई के अभाव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है वहीं काली महाल, कसाब महाल शाहकुटी, अलीनगर आदि क्षेत्रों में सफाई तक नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें