फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। नगर स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह ने भारत के किसानों को खुशहाल करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया था। उनके द्वारा चलाई गई योजनाओं से देश में हरित क्रांति की शुरूआत हुुई थी। जिसके बाद लोगों ने उन्हें किसान पुत्र की उपाधि से नवाजा था। पूर्व प्रमुख बाबूलाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल में किसान खुशहाल थे। लेकिन वर्तमान सरकार किसानों का हक मारकर उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही हैं। कहा कि किसान आज भी पूर्व प्रधानमंत्री को अपना आदर्श मानता हैं। इस दौरान नियामताबाद प्रमुख महेंद्र पासवान, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, जलालू अंसारी, ओमप्रकाश जायसवाल, मुकेश जायसवाल, कमलेश यादव, श्यामनारायन यादव, चंद्रशेखर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें