फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने विधानसभा के घेरावं की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहाबगंज। शिक्षक महासभा के लोगों की बैठक बुधवार को कस्बा स्थित सेनानी बालिका विद्यालय पर हुई। जिसमें माध्यमिक वित्त विहीन संगठन के आह्वान पर 11 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय देना प्रारंभ किया था। जिसे भाजपा की सरकार ने द्वेषपूर्ण भावना से बंद कर दिया। जबकि वित्तविहीन विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक निष्ठा पूर्वक कार्य करते हैं। इसी का परिणाम है कि सरकारी विद्यालयों की अपेक्षा वित्त विहीन विद्यालयों में ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। कहा कि भाजपा की सरकार शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसे शिक्षक अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिक्षक 11 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान शेषनाथ सिंह, परमहंस सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, दिलीप सिंह, राधेश्याम,ज्ञानेश्वर सिंह, शशिकला, प्रियंका, चंदा, नंदिनी, दिनेश्वर, दीपक, आशुतोष उपाध्याय, संतोष कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें