इलिया। क्षेत्र के हड़ौरा गांव में भगत सिंह के जयंती के अवसर पर आज का साम्राज्य और भारत में तीसरे स्वतंत्रता संग्राम की जरूरत पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें एक अलग क्रांति की आवश्यकता है। जिसमें लोगों की भागीदारी हो।
गोष्ठी की शुरूआत आरंभ भगत सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया गया।
इस दौरान मंच के जिला संयोजक मिश्रीलाल पासवान ने कहा कि आज की घड़ी में देश की आजादी और जनता को मुक्त करने वाले क्रांतिकारी राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय जनमुक्ति की बात करने वाले हंसी के पात्र बनते जा रहे हैं । इस दौरान उन्होंने पांच सूत्री निंदा प्रस्ताव भी रखा। जिसमें शहीदे आजम भगत सिंह को आज तक शहीद घोषित न करने, कर्नाटक की लोकप्रिय पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या, बी एच यू में छेड़खानी के विरोध करने पर छात्राओं पर लाठीचार्ज व दमन, बस्तर में छात्राओं से रक्षाबंधन बंधवाने के बहाने बलात्कार व दमन, छत्तीसगढ़ में किसानों के दमन के विरोध में निंदा रखा। जिसका उपस्थित जनों ने ध्वनिमत से समर्थन किया। इस अवसर पर श्याम बिहारी सिंह, डॉक्टर गीता शुक्ला, हरिद्वार तिवारी, श्याम लाल मौर्य, नीरज, कन्हैया लाल, रामकेश, नंदलाल, बेचन सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता चंद्रिका सिंह ने की।