फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजा न बिछाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत चौरहट गांव के नई बस्ती में नाली खड़ंजा न बिछाए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व जिला प्रशासन के खिलाफ मंगलवार को जमकर की नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गांव में खड़ंजा नहीं बिछाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जीटी रोड से चौरहट नई बस्ती कुछ ही दूरी पर है। बावजूद इसके गांव में मार्ग जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी कमी है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में मुख्य मार्ग पर अब तक खड़ंजा नहीं बिछाया गया है। यही नहीं सड़क के किनारे नालियां भी नहीं बनी है। इससे हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर कीचड़ की स्थिति हो जाती है। यही नहीं घरों से निकले नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। लगातार पानी जमा होने से इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी आशंका है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान व अन्य अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन आज तक इसकी मरम्मत नहीं हुई। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाली का निर्माण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। नारेबाजी करने वालो में चुन्नी, शाजिदा बेगम, नूरजहाँ, जुम्मन, अनिसु रहमान, मोईन, आसीफ, नगीना, राजू, फिरोज, साकिब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें