कमालपुर। क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और उसके निदान कराने की मांग की। विधायक ने चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक ने लोगों से गांव में साफ सफाई रखने और स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया।
चौपाल में विधायक सुशील सिंह ने कहा कि गांवों के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार कई प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इसका लाभ ग्रामीणों को देने के लिए विभिन्न ग्रामों में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि उनके द्वारा अपने विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों के समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास कर रहे है। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के सामने वृद्धा पेंशन, सीसी रोड, नाली, खड़ंजा, विद्युतीकरण और सोलर लाइट जैसे मुद्दों रख। जिसपर सुशील सिंह ने ग्रामीणों एक माह के अंदर सभी समस्याओं के निस्तारित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान परमानंद सिंह, रामजी तिवारी, सुशील सिंह जनौली, दीपू यादव, अजय सिंह टप्पू, विनोद सिंह, कृष्ण मुरारी उपाध्याय, श्याम सुंदर, कन्हैया बिंद, चौथी राम, नथुनी राजभर आदि मौजूद रहे।