फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहे डाककर्मी

विज्ञापन
किया विरोध
विज्ञापन

विज्ञापन

मुगलसराय। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर बुधवार को जिले के सभी डाकघरों में ताला लटकता रहा। मुगलसराय उप डाकघर पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डाककर्मियों की हड़ताल की वजह से लाखों रुपये मूल्य का लेन देन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

पोस्ट आफिसों में रिक्त सभी पदों को अविलंब भरने, जीडीएस कमेटी के रिपोर्ट को लागू करने, कर्मचारियों को नई स्कीम को लागू कराने के नाम पर शोषण बंद करने, सभी प्रकार के कैजुअल, पार्ट टाइम और डेली बेसिस पर काम करने वाले कर्मियों के मानदेय में बदलाव, सभी प्रकार के आउट सोर्सिंग पर रोक, नई पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने सहित दस सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की थी। इसी क्रम में नगर के उपडाकघर पर भी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिले के 21 उपडाकघरों में ताला लटका रहा। इससे जिले में करीब एक लाख रुपये के डाक टिकट, पोस्टल आदि की बिक्री प्रभावित हुई जबकि चालीस से पचास लाख रुपये का लेन देन प्रभावित हुआ। डाक न बटने से लोगों तक आवश्यक डाक भी नहीं पहुंच पाए। प्रदर्शन करने वालों में उपडाकपाल राजेन्द्र प्रसाद, दिनेश तिवारी, खुशी राम, लल्लन राम, गोविंद, राजेन्द्र प्रसाद द्वितीय, रमेश पांडेय, राकेश दुबे, दामोदर सिंह, वीरेन्द्र यादव, रविन्द्र पटेल, रजनीश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें