फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय विधायक ने उठाया गंगा कटान का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय विधायक ने उठाया गंगा कटान का मुद्दा
विज्ञापन


चंदौली। मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने विधानसभा में गंगा कटान का मुद्दा पुरजोर ढंग से उठाया। इसके अलावा उन्होंने जनपद के सड़कों के नवीनीकरण व उनको गड्ढामुक्त किए जाने की मांग की। कहा कि कटान से कई गांव जद में आने की कगार पर पहुंच चुके हैं, वहीं कुण्डा के पास गंगा में लगा पम्प कैनाल पर कटान का खतरा बना हुआ है, जिसे रोका जाना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

विधानसभा में नियम 51 के अंतर्गत विधायक ने कहा कि गंगा के तटवर्ती गांवों में कटान की समस्या बहुत पुरानी है। प्रतिवर्ष किसानों की काफी जमीन कटान के कारण गंगा की धारा में समाहित हो जाती है, जिससे वे धीरे-धीरे भूमिहीन होते जा रहे हैं। इतना ही नहीं तटवर्गी गांवों में रहने वाले लोगों के लिए कटान खतरा बनता जा रहा है। कुण्डा में लगा पम्प कैनाल भी कटान की चपेट में आने की स्थिति में पहुंच चुका है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए तटवर्ती गांवों का सर्वेक्षण कराकर कटान को रोका जाना अतिआवश्यक है। दूसरी ओर विधायक ने नियम 301 के तहत जनपद के विकास में सहायक सड़कों के नवीनीकरण व उनके मरम्मत की मांग सदन के पटल पर रखी। उन्होंने विभाग द्वारा कराए जाने रहे कार्य पर नाराजगी जाहिर की। विधायक ने रामनगर से डीआरएम कार्यालय, भिखारीपुर से बनौली चट्टी, दुलहीपुर से व्यासनगर, पड़ाव-रामनगर मार्ग से साहूपुरी, दुलहीपुर करवत से नाथूपुर, चंदौली से बबुरी तथा खुरूहुजा नगर से रघुनापथपुर तक सड़क के मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें