धानापुर। कई दिनों से एक ही नंबर की दो कार की उलझी गुत्थी को शुक्रवार को पुलिस ने सुलझा लिया। दोस्त के वाहन पर आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर के फर्जी कागजात बना कर खुद की गाड़ी पर इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने बेलवानी निवासी गंगाराम पाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
दरअसल 26 जून को ईद के दिन धानापुर कस्बा स्थित पठान टोली में एक ही नंबर की दो इंडिगो गाड़ियां सरताज नामक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी मिली थी। शुक्रवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कस्बा निवासी सरतारज के साथ बलुआ थानांतर्गत बेलवानी गांव निवासी गंगा राम एक माइक्रो फाईनेंस कंपनी में कार्य करता था। कुछ समय बाद सरताज ने एक इंडिगो गाड़ी यूपी 67 एम 9355 खरीदी। इसके बाद गंगाराम पाल ने भी वाराणसी स्थित एक कार फाइनेंस कंपनी से इंडिगो कार फाईनेंस करा ली । इसके बाद रजिस्ट्रेशन का रुपया बचाने के चक्कर में उसने सरताज के गाड़ी के कागज की डप्लीकेट काफी तैैयार की और उसके ही रजिस्ट्रेशन नंबर को अपनी गाड़ी पर लिखवा लिया और फर्जी कागज लेकर ही गाड़ी से घूमने लगा।धानापुर थाना प्रभारी ने बताया कि गंगाराम पाल पुत्र स्व. छेदी लाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 /420 सहित विभिन्न धारा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।