फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिला अस्पताल में दो माह में 600 मरीजों की हुई फिजियोथेरेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मरीजों को फिजियोथेरेपी के लिए अस्पताल से बाहर नहीं जाना पड़ रहा हैं। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होने के बाद दो माह में 600 मरीजों की फिजियोथेरेपी हुई। इसमें ज्यादातर घुटने के दर्द व सरवाइकल के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पंडित कमला त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों को सुविधा में इजाफा हुआ है।जिला अस्पताल परिसर में फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध हुए दो माह हो गए। इससे मरीजों को अब फिजियोथेरेपी के लिए प्राइवेट और अन्य जगहों पर नहीं जाना पड़ता रहा है। अब तक 600 से ज्यादा मरीजों की फिजियोथेरेपी की गई है। हर माह औसतन 300 मरीजों की फिजियोथेरेपी की जा रही है। वहीं अस्पताल में औसतन 10 मरीज प्रतिदिन फिजियोथेरेपी के लिए आ रहे हैं। इससे मरीजों के समय की बचत तो हो ही रही है, आर्थिक क्षति नहीं उठानी पड़ रही है। मरीज संजय कुमार ने बताया कि सरवाइकल के कारण परेशानी हो रही थी। फिजियोथेरेपी के माध्यम से काफी राहत मिली है। छुट्टी के अगले दिन मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय की फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुप्रिया यादव का कहना है कि जिला अस्पताल में फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को राहत मिली है। दो माह में लगभग 600 मरीजों का उपचार फिजियोथेरेपी के माध्यम से किया गया। इसमें ज्यादातर सरवाइकल और घुटने के दर्द से पीड़ित मरीज शामिल हैं। मरीज को घुटने व शरीर के किसी अंग में दर्द हो तो हड्डी रोग विशेषज्ञ से सलाह लेकर फिजियोथेरेपी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें