फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुलिसकर्मियों पर हमले में 60 लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के मगरौर गांव में कुछ दिनों पहले ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पुलिस कर्मियों की तहरीर पर 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि मंगरौर गांव में शुक्रवार की रात रमाशंकर साहनी के पुत्र कृष्णानंद उर्फ किशन (19) की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे 112 पीआरबी के पुलिसकर्मी हंसराज चौहान, शेर बहादुर सरोज, भानु प्रताप पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। इससे पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। उनकी तहरीर पर 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें