फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अवैध खनन में लगी दो जेसीबी समेत 14 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अवैध खनन के खिलाफ एसडीएम सदर हर्षिका सिंह ने 24 घंटे के अंदर अलग-अलग जगह पर छापा मारकर 14 वाहनों को सीज कर दिया। बुधवार की रात कांटा मिरदासपुर में अवैध खनन में लिप्त आठ ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया। इसके बाद बृहस्पतिवार को सवैया महलवार धरौली से दो जेसीबी, दो ट्रैक्टर और दो रीपर को पकड़कर सीज कर दिया। जिले बड़े पैमाने पर दिन-रात अवैध खनन हो रहा है। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम सदर हर्षिका सिंह बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को दो जगह छापा मारा। दोनों जगहों पर अवैध खनन में लगी 10 ट्रैक्टर ट्राली, दो जेसीबी और रीपर मशीन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। वहीं, अवैध खनन कर रहे लोग भाग गए। कार्रवाई के दौरान टीम में तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सैयदराजा चित्रसेन यादव और खनन अधिकारी गुलशन कुमार शामिल थे। एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें