फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 18 घरों पर चला बुलडोजर, 6 हेक्टेयर खेत को किया गया अतिक्रमण मुक्त

विज्ञापन
नौगढ़ के चोरमरवा बीट में अतिक्रमण हटवाते वनकर्मी। संवाद
विज्ञापन
नौगढ़। जयमोहनी रेंज के चोरमरवा बीट में वन भूमि पर लंबे समय से चल रहे अवैध कब्जों के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शुक्रवार को रेंजर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन विभाग की संयुक्त टीम ने जंगल के बीच बनाए गए 18 मकानों को गिरा दिया गया।
विज्ञापन

इसमें 12 पक्की झोपड़ियां और 6 कच्चे मकान शामिल थे। इतना ही नहीं, 6 हेक्टेयर क्षेत्र में बोई गई सरसो की खड़ी फसल को समतल कर कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और कई लोग सामान समेटकर जंगल छोड़कर भागते नजर आए।
नौगढ़ केवन क्षेत्र में लोग झोपड़ियां बनाकर रह रहे हैं और खेती भी कर रहे हैं। लगातार अवैध कब्जों की वजह से जंगल सिकुड़ रहा है और पेड़ों की कटाई बढ़ गई है। वन विभाग के बार-बार हटाने के बाद भी कुछ लोग दोबारा कब्जा कर लेते हैं, जिससे वन संरक्षण को बड़ा खतरा बना हुआ है। बीते एक महीने से वन विभाग ने अवैध कब्जों पर कड़ा रुख अपनाया है। रेंजर अमित श्रीवास्तव के अनुसार जंगल किसी की निजी संपत्ति नहीं है। पेड़ काटकर खेती करना, झोपड़ी खड़ी करना या अस्थायी मकान बनाना पूरी तरह अवैध है। समझाने के बाद भी जो लोग नहीं मानते, उन्हें हर हाल में हटाया जाएगा।
विज्ञापन

वन और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वालों कार्रवाई होगी।
इसी क्रम में शुक्रवार को 20 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और वनकर्मियों की टीम शुक्रवार को दोपहर एक बजे के करीब चोरमरवा बीट पर पहुंची। वनकर्मियों को बुलडोजर के साथ देखते ही अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग पहले ही अपने सामान निकालकर कर जंगल की ओर भागने लगे। वहीं वनकर्मियों ने माइक से अनाउंस कर लोगों को घरों से हटने को कहा। इससे पहले ही ज्यादातर लोग मिट्टी के घर और झोपड़ी छोड़कर चले गए। 15-20 लोग ही मौके पर बचे थे जो तमाशबीन होकर अपने-अपने घर गिरते देखते रहे।
वहीं 6 हेक्टेयर भूमि पर वहां रह रहे लोगों ने सरसो की फसल लगाई थी। सरसो की फसल करीब एक से दो फीट लंबी भी हो गई थी। जिसके जेसीबी से खोदकर हटाया गया और खेत को समतल कर दिया गया। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस की भारी संख्या में मौजूदगी से कोई विरोध आदि नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें