फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 581 नए संक्रमित मिले, 335 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में दस दिनों बाद कोरोना से मौत के मामले में कुछ राहत भरी खबर आई। कोरोना से सोमवार को किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। हालांकि नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला कम नहीं हुआ है। सोमवार को 581 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 335 इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

जिले में 16 अप्रैल से रविवार तक कोई ऐसा दिन नहीं बीता, जब दो से चार तक की संख्या में मौत की खबर न मिली हो। सोमवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में एक बालक, चार बालिका, 162 महिलाओं और 414 पुरुषों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग अथवा अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। जिले में संक्रमित हुए लोगों में 40 बरहनी ब्लाक के, 37 चहनियां के, 25 धानापुर, 13 नौगढ़, 42 नियामताबाद, 53 सकलडीहा, 23 शहाबगंज के रहवासी हैं। इसी तरह चकिया ग्रामीण क्षेत्र के 54 और नगरीय क्षेत्र के 11, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र के 72 और नगरीय क्षेत्र के 38 रहवासी हैं। पीडीडीयू नगर में सोमवार को भी सबसे अधिक 173 नए संक्रमित मिले हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में आज कोरोना की जांच के लिए 953 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ सोमवार को 335 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए और अस्पताल से घर लौटे। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11208 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 3662 हैं, जबकि 7434 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 112 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें