फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के लिए 53 का नामांकन

Wed, 30 Sep 2015 01:00 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में प्रथम चरण के चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को 53 उम्मीदवारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर चुनाव अधिकारी एसके शर्मा के समक्ष नामांकन किया।
विज्ञापन



 इसे लेकर कलेक्ट्रेट पर भारी गहमागहमी रही। सुरक्षा व भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। दो दिनों में नौगढ़ व शहाबगंज ब्लाक क्षेत्र के 102 उम्मीदवारों ने एडीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया।



पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जनपद के नौगढ़ व शहाबगंज ब्लाक में मतदान होना है। इसके मद्देनजर जिला पंचायत सदस्य के पांच पदों के लिए दो दिनों में कुल 102 उम्मीदवारोें ने एडीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया।
विज्ञापन



पहले दिन 49 और दूसरे दिन 53 ने नामाकंन किया। इसे लेकर कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। मंगलवार को उम्मीदवारों ने भारी जुलूस संग कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन



 इसमें नौगढ़ के सेक्टर नंबर एक से 12 और दो से 8 लोगों ने नामाकंन किया। वहीं शहाबगंज के सेक्टर नंबर एक से 10, दो से 10 और तीन से 13 लोगों ने मंगलवार को नामांकन किया।


 सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था, जो भीड़ पर नजर जमाए हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें