टांडाकला। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शनिवार को कंपोजिट विद्यालय, टांडाकला में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित कराई गई। इसमें कक्षा पांच से आठ तक के 52 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों, महापुरुषों के चरित्र और नैतिक शिक्षा से परिचित कराना है। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक हुई।
गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसी परीक्षाओं से बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास होने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति झिझक और भय भी कम होता है।
इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं। परीक्षा के संचालन में गायत्री परिवार के निखिल सिंह, निशांत यादव और खालिद अहमद ने सहयोग किया। संवाद