फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई दसवीं में गौरव ने टाप कर बढ़ाया मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। जिले में इस बार सनबीम मुगलसराय के छात्र गौरव सिंह ने 99.6 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। गौरव ने कुल 500 अंकों में 498 अंक हासिल कर आल इंडिया में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा का परिणाम पांच मई को आने वाला था लेकिन नीट की परीक्षा के चलते एक दिन बाद घोषित किया गया।
इसी तरह सनबीम मुगलसराय की छात्रा साइमा नसीम ने 98 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही। जबकि सनबीम मुुगलसराय अंकित आर्या और एसजी पब्लिक स्कूल पीडीडीयू नगर के छात्र गौरव यादव ने संयुक्त रूप से 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। इस बार सीबीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 3416 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। बोर्ड की प्रमुख विषयों की परीक्षा सात मार्च से शुरू होकर तीन 29 मार्च तक संचालित हुई थी। जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें केंद्रीय विद्यालय पीडीडीयू नगर, एसजी पब्लिक स्कूल पीडीडीयू नगर, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल पीडीडीयू नगर, सनबीम मुगलसराय और यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन





इंजीनियर बनना चाहते हैं जिले के मेधावी
पीडीडीयू नगर। सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आते ही होनहारों और उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों का चेहरा खुशी से खिल उठा। बेहतर प्रदर्शन पर छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। जिले के अव्वल आने वाले गौरव सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान में 100-100 और गणित एवं विज्ञान में 99-99 अंक प्राप्त किए हैं। छात्र गौरव का कहना है कि वह मेहनत से पढ़ाई ही सफलता का मूल मंत्र है। स्कूल के अलावा घर पर वह चार घंटे नियमित ईमानदारी और मेहनत से पढ़ाई करता है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता लाल बहादुर सिंह और मां रागिनी देवी को देता है। पिता पीडीडीयू नगर में रेलवे में सीनियर सेक्सन इंजीनियर हैं जबकि मां गाजीपुर में एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। दो भाई बहनों में वह बड़ा है। आगे वह इंजीनियर बनना चाहता है। मूलत: मिर्जापुर जिले के लालगंज ब्लाक के रजई गांव के रहने वाले हैं। छात्र की दादी का निधन होने पर पूरा परिवार मिर्जापुर गया हुआ है।
विज्ञापन

वहीं जिले में दूसर स्थान पानी वाली सनबीम मुगलसराय की ही छात्रा सायना नसीम ने 98 फीसदी प्राप्त कर घर परिवार का नाम रोशन किया है। छात्रा के पिता रेलवे में नौकरी करते हैं जबकि मां गृहणि हैं। बकौल साइना, स्कूल के अलावा आठ घंटे स्कूल में पढ़ाई करती थी। मेरा सपना इंजीनियर बनना है। इसी तरह जिले में तीसरे स्थान पर आने वाली सनबीम की अंकिता और एसजी पब्लिक स्कूल के गौरव यादव भी इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। होनहारों का कहना है कि खुद की मेहनत और ईमानदारी से सफलता मिली है। इसके पीछे अभिभावकों और गुरुजनों का भी बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें