फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट मार्च निकाल संवेदनशील गांवों का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलिया। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर सीआरपीएफ व सुरक्षाबल के जवानों ने सोमवार को रूट मार्च निकाला। इसमें चकिया कोतवाली की पुलिस भी शामिल रही।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों व पुलिस की टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील गांव छित्तमपुर, बेलावर, सरैया, सैदूपुर, बसाढी, बरहुआ, गांधीनगर, मंगरौर आदि गांवों में फ्लैग मार्च कर क्षेत्रीय जनों को शांति का संदेश दिया। वहीं लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। कहा कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से खुराफाती तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि ऐसे लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट आरपी सिंह सहित फोर्स के जवान व पुलिसकर्मी शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें