चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव में बुधवार की देर रात मड़ईनुमा दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। भुक्तभोगी विद्या तिवारी की ओर से पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
सदर कोतवाली के केशवपुर निवासी विद्या तिवारी गांव के बाहर रामजानकी मंदिर के समीप चाय-पान खोला है। उसका आरोप है कि बुधवार की देर रात कुछ लोगों ने मड़ईनुमा दुकान में आग लगा दी। इसमें रखा हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। भुक्तभोगी को सुबह घटना की जानकारी हुई तो उसने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।