फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते गल्ले की दुकान से राशन व नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के मनियारपुर के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने रविवार की रात 28 बोरा गेहूं सहित एक हजार नगदी व अन्य सामान चुरा लिए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को घटना की जानकारी होने पर उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने संदेह जताया है।
विज्ञापन

गांव में उर्मीला पांडेय की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का संचालन पुत्र प्रमोद उर्फ रिंकू पांडेय द्वारा किया जाता है। कार्ड धारकों को खाद्यान वितरण के लिये बीते 28 फरवरी को 38 कुंतल 67 किलोग्राम पात्र गृहस्थी और आठ कुंतल 80 किलो अन्त्योदय का गेहूं उठाया गया था। बीते 10 मार्च से वितरण भी किया जा रहा है। 17 मार्च को शाम को वितरण के बाद स्टॉक में कुल 35 बोरा गेहूं और 30 बोरा चावल वितरण के लिए बचा था। इसमें 28 बोरा गेहूं, एक हजार नगदी, इलेक्ट्रानिक कांटा और एक रंगीन टीवी चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चुरा लिया। सुबह वितरण के लिये दुकानदार पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा देख हैरान रह गया। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। वैसे घटना संदिग्ध लग रही है। जांच पड़ताल के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें