चंदौली। सदर विकास खंड के माधोपुर स्थित नवीन मंडी परिसर में बने ईवीएम स्ट्रांग रुम में बुधवार को बेंगलुरू से आए इंजीनियरों ने ईवीएम, वीवी पैट मशीनों का सत्यापन किया। टीम ने मशीन चेक किया और इसके प्रयोग की जानकारी स्थानीय कर्मचारियों को दी।
जिला प्रशासन की ओर से लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी शुरू कर दी गई है। क्षेत्र के माधोपुर स्थित नवीन मंडी परिसर में चुनाव से संबंधित ईवीएम, वीवी पैट, सीयू आदि मशीनों की सत्यापन का कार्य बुधवार को शुरू किया गया। यह कार्य बेंगलुरू के बेल कंपनी से आए इंजीनियरों की टीम ने किया। टीम में इंजीनियर लिंगराज, आशीष, आनंद शामिल हैं। टीम के सदस्यों ने वोटिंग संबंधित मशीनों का भौतिक सत्यापन शुरू किया। कहा कि हम लोग बेल कंपनी से पांच दिन के लिए वाराणसी और चंदौली दौरे पर है। यहां पर टोटल 340 मशीनें हैं। सभी मशीनों को एक-एक कर चेक किया जाएगा। यदि किसी मशीन में ख़राब मिलेगी तो उसे कंपनी में भेज कर नई मशीन मंगाई जाएगी।