तीन खबरों की फाइल-
01. विज्ञान प्रतियोगिता में 294 बच्चों ने किया प्रतिभाग
शिकारगंज। जिला विज्ञान क्लब की ओर से क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 9 विद्यालयों के 294 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा प्रियंका कुमारी ने आटो-कट वॉटर टैंक बनाकर प्रथम रही। महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के छात्र युसुफ खान ने बहुउद्देशीय चूल्हा बनाकर दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान पेपर क्वीज, स्लोगन, पेंटिंग, निबंध, फायर राउंड क्वीज प्रतियोगिता हुई। इसमें सफल छात्रों को मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय ने नगद पुरस्कार के साथ उपयोगी पुस्तके और ट्राफी प्रदान किया। इस अवसर पर जिला विज्ञान समन्यवयक डॉ. कृष्ण मुरारी सिंह, काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी सिंह, डॉ. पंकज सिंह, अधीक्षक सौरभ कुशवाहा, विनोद पांडेय, अनिल कुशवाहा, संजय चैधरी रहे। ब्यूरो
02. नाबालिग ने लगाया छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज
शिकारगंज। क्षेत्र के मिर्जापुर की सीमा से सटे एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी 6 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। ब्यूरो
03. मारपीट में दो जख्मी
चकिया। कोतवाली के रामलक्ष्मणपुर गांव में विदाई कराने के नाम पर दो पक्षो में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के बासू (65) और चंद्रावती (55 )घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गई। ब्यूरो
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1500