फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में सुधार और सवर्ण आरक्षण पर भाजपाइयों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रदेश में सवर्णों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण देने और जीएसटी में सुधार किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर में जुलूस निकाला। ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए आतिशबाजी की। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुगलसराय तहसील का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल नगर करने पर भी खुशियां जताई। इस मौक पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का यह अच्छा फैसला है। कहा कि व्यापारियों के लिए बहुत ही सुनहरा दिन है। जीएसटी में सुुुधार से जन को तथा छोटे व्यापारियों को फायदा पहुंचेगा। वहीं स्वर्ण जाति के लोगों को इस आरक्षण के बिल पास होने से आने वाले समय में कई योजनाओं का लाभ मिलेगा। जुलूस में चेयरमैन संतोष खरवार, रमेश जायसवाल, राहुल जायसवाल, सुधीर चौहान, आलोक वरुण, आशीष गुप्ता, राहुल वर्मा, महेश जायसवाल, अंबरीष जायसवाल, संजय कनौजिया, सचिन गुप्ता, सोम प्रकाश जयसवाल, महेंद्र चौहान, सुनील चौहान, जितेंद्र गुप्ता, सुनील विश्वकर्मा, अशोक सिद्धार्थ, मनोज जायसवाल, प्रतीक पांडेय, सौरभ जयसवाल, पप्पू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें