फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर हित में इसीआरएमयू ने भरी हूंकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को रेलवे के कैरेज एंड वैगन केयर सेंटर में रेलवे मजदूरों के हितों में आवाज बुलंद की। इसके पूर्व कर्मचारियों ने मजदूर नेता अशोक सिंह और यूनियन के जोनल अध्यक्ष राममूरत का भव्य स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत नेताओं ने कर्मचारियों के हित में लगातार संघर्ष का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जोनल अध्यक्ष राममूरत और अशोक सिंह ने कहा कि वर्तमान में काम कर रही यूनियन कर्मचारी हित में कोइ काम नहीं कर रही है। ऐसे में कर्मचारी परिवर्तन चाहते हैं। कहा कि ईसीआरएमयू लगातार कर्मचारी हित में आवाज उठा रही है।यूनियन कर्मचारियों के सम्मान और स्वाभिमान को ऊंचा करने में जुटी है। इस दौरान अधिकारियों को चेताया गया कि कर्मचारियों के हित से खिड़वाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर एनबी सिंह, ओपी सिंह, इसरार, उपेन्द्र,बूटा सिंह, स्वामीनाथ, आरपी यादव, विनोद कुमर, देवेन्द्र प्रसाद, एसपी सिंह, संतोष गोंड, पवन कुमार, आरसी सिंह, अंगद, अनिल कुमार, अजय कुमार, राजेश, दीनदयाल, आरसी गुप्ता, गौरव, सुशील, उमाशंकर, शिव कुमार, जवाहिर, ओमप्रकाश, भजनू राम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें