फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़े-लिखें सशक्त बने और बेटियां आगे बढ़े

Thu, 03 Jan 2019 01:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से मैनाताली स्थित स्टूडेंट्स पब्लिक स्कूल में बुधवार को अपराजिता सजगता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के विषय में जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका अख्तर जमाल ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में जागरूक होकर शिक्षित एवं स्वावलंबी होने की आवश्यकता है। तभी वह सामाजिक कुरीतियों को दूर कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें मन के भय को निकालना होगा और तभी वह जीवन में सशक्त बनेेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं से स्कूल व कोचिंग आने-जाने के समय किसी भी समस्या के आने पर घर में अभिभावकों, स्कूल में शिक्षकों व शिक्षिकाओं से कहने के साथ सौ नंबर पर पुलिस को अवश्य सूचना दें क्योंकि उनकी चुप्पी से अराजकतत्वों का मन बढ़ता है। शिक्षिका हुमा परवीन ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए देश की नारियों ने हमेशा साहस दिखाया है। अब उनके शिक्षित होने से संबल और बढ़ा है। शिक्षा प्राप्त कर महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में परचम फहरा रही हैं। नारी कहीं से खुद को कमजोर व अक्षम न समझे। प्रदेश सरकार की ओर से 1090 हेल्पलाइन शिकायत करने का सबसे सही स्थान है।

उपस्थित छात्राओं से कहा कि वे स्वयं चुनौतियों का सामना कर दूसरे के लिए आदर्श बनें। कंचन विश्वकर्मा ने कहा कि लड़कियों को अपने मन का डर दूर कर बेझिझक अपनी बात रखनी चाहिए। लड़कियों की सबसे अच्छी दोस्त उनकी माता होती हैं। घर या घर के बाहर किसी भी प्रकार की समस्या महसूस होने पर उसे अपनी माता से अवश्य शेयर करें। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक जावेद आलम, प्रधानाचार्य राजीव श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें