चंदौली। खरवार सहायता समिति के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को नारायनपुर पहुंच कर मृतक काशी खरवार के परिजनों से मुलाकात की। साथ ही मौत की घटना के बाबत जानकारी प्राप्त ली और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष अरविंद खरवार ने कहा कि काशी खरवार की हत्यारों ने हत्या कर दी, जो अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। इन हत्यारों द्वारा पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही है, जिससे मृत काशी के परिजन डरे-सहमे हुए हैं। आरोप लगाया कि पुलिस मामले में शिथिलता व उदासीनता बरत रही है। चेताया कि तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो खरवार समाज के लोग धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान नामवर खरवार, दिनेश खरवार, रमाशंकर खरवार, बुधिराम खरवार, अरविंद खरवार, मुन्ना खरवार, राजू खरवार, राधेश्याम रहे।