फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल होने से उपभोक्ता हुए हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली । बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी से उपभोक्ताओं को आए दिन परेशान होना पड़ता है। बिजली कट कर देना नियति बन गई है। रविवार को मुख्यालय स्थित फीडर-2 के उपभोक्ताओं को बिजली कटने से काफी परेशानी हुई। छह घंटे तक बिजली कटी रही।
विज्ञापन

नगर के सकलडीहा रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां सड़क किनारे दो खंभे आवागमन में परेशानी का कारण थे। विभाग ने सूचना सार्वजनिक किए बिना खंभे हटाना शुरू कर दिया। रविवार को 12 बजे अचानक बिजली कट गई। इससे लोगों का घरेलू काम ठप हो गए। उपभोक्ता दिन भर विभाग को कोसते रहे। बिजली के लिए परेशान उपभोक्ता मौके पर भी पहुंचे । एक्सईएन एके शुक्ल की मानें तो यह कार्य कई दिनों से प्रस्तावित था। सकलडीहा रोड के दो खंभे आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। इसलिए उन्हें हटाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें