फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में बनेगा 10 बेड का सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। जिले में लंबे समय से डायलिसिस सेंटर की जरूरत जल्द पूरी होगी। पिछले दिनों आई शासन की टीम ने मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल के परिसर में डायलिसिस सेंटर की जमीन देख थी और इसपर सहमति भी बन गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसका प्रस्ताव भी बनाकर शासन को भेज दिया है। 10 बेड के सेंटर के निर्माण पर दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। शासन से स्वीकृति मिलते ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। इससे मरीज संग तीमारदारों को भी वाराणसी या दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा नहीं होने के कारण जनपद के किडनी के मरीजों को असुविधा का समाना करना पड़ता था। इससे जनपद ही नहीं पड़ोसी जनपद के भी मरीजों को भारी परेशानी होती थी। जिला अस्पताल परिसर में डायलिसिस सेंटर का निर्माण लगभग 19 सौ स्क्वायर फीट में लगभग दस बेड का अस्पताल होगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस सेंटर में मरीजों के साथ तीमारदारों के रहने की भी व्यवस्था होगी। इसके खुलने से जनपद के साथ ही बिहार व आस पास के जनपदों के मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही उन्हें भाग दौड़ से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने व मरीजों की परेशानी को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने शासन से डायलिसिस सेंटर खोलने के बाबत अवगत कराया था। इससे शासन ने गंभीरता से लेते हुए डायलिसिस सेंटर खोलने की कवायद शुरू कर दी। पिछले दिनों लखनऊ से आई जांच टीम ने जिला अस्पताल के परिसर में जमीन का निरीक्षण भी कर लिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला अस्पताल परिसर में डायलिसिस सेंटर की भूमि लखनऊ से आई टीम को अवलोकन करा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही आगे की सभी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और सेंटर के खुलने का रास्ता साफ हो जाएगा। डा. अरविंद सिंह सीएमएस जिला अस्पताल चंदौली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें