फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने बूथ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद ने रविवार को विकास खंड के बैरा, डोड़ापुर तथा महादेवपुर गांवों का दौरा कर वहां हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने गांवों में भाजपा के बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओ का सम्मान किया।
विधायक ने बैरा गांव में बूथ अध्यक्ष मनोज खरवार, कैलाश, रामअवध, महादेवपुर गांव में गोविंद गुप्ता , प्रधान सतीश कुमार सिंह, वशिष्ठ सिंह, रघुनाथपुर के नंदू सिंह, डोड़ापुर गांव में दया खरवार एवं शेषनाथ पांडेय का सम्मान किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख शिवेन्द्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष भगवानदास मौर्य, डॉ. प्रदीप मौर्या, नागेश पांडेय, संजय विश्वकर्मा, सुधाकर मौर्या, भोला मौर्या, रामकृत, अनिल सिंह, अभिषेक मिश्रा, अरविंद पांडेय मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन



चकिया। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में रविवार की दोपहर दो पक्षों में हुई मारपीट में श्यामरती (55) तथा सुनीता देवी (30) घायल हो गई। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों की तहरीर पर कोतवाली में महिला चंद्रावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो


कमालपुर। डेढ़ावल पुलिस चौकी के समीप रविवार की सुबह सीमेंट लदे ट्रैक्टर के धक्के से उकनीवीरमराय गांव निवासी हाफिज अली (55) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को बाहर निकाला और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल भेजवाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हाफिज अली को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो

अस्पताल से इंवर्टर और बैटरी चोरी
कमालपुर। धीना थाना अंतर्गत शनिवार की रात चोरों ने जमुरखा गांव स्थित एक हॉस्पिटल में घुसकर इन्वर्टर और बैटरी गायब कर दी। सुबह डाक्टर जितेन्द्र सिंह ने धीना थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन



ट्रेन यात्री का उचक्कों ने बैग छीना
पीडीडीयू नगर। हावड़ा से जोधपुर जा रही अप 12307 जोधपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच के एक यात्री का बैग उचच्चों ने रविवार की भोर में डेहरी आन सोन के समीप चुरा लिया। बिहार के बारामोड़ दुल्हिनगंज निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह गया से पीडीडीयू नगर की यात्रा कर रहा था। डेहरी आन सोन ट्रेन पहुंची थी कि उसका पिट्ठू बैग उचक्कों ने गायब कर दिया। बैग में 15 हजार रुपये नकद, कीमती मोबाइल और कपड़े थे। ट्रेन के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर जीआरपी में तहरीर दी। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि यात्री की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर केस डेहरी रेफर कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें