चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। जिले के 95 कालेज परीक्षा केंद्र के लिए स्वीकृत हुए हैं। वहीं केंद्रों के संबंध में आपत्ति दर्ज करने के लिए 10 नवंबर तक का समय निर्धारित किया है। ऐसे में संबंधित लोग ऑनलाइन आपत्ति अपलोड करने के बाद डीआइओएस कार्यालय में हार्ड कापी जमा करा सकते हैं। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में विभाग से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में कर्मचरी भी जुट गए हैं। मंगलवार को केंद्रों की सूची चस्पा की गई।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले के 95 केंद्रों पर कुल 75 हजार तीन सौ 55 परीक्षार्थी शामिल होगे। इसमें 42 हजार दो सौ 59 इंटर तथा 33 हजार 96 परीक्षार्थी हाइस्कूल की परीक्षा देंगे। वहीं पिछले वर्ष 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जो इस वर्ष सात केंद्र कम बनाए हैं। साथ ही विगत वर्ष की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या भी काफी कम हुई है। इस वर्ष लगभग 19 हजार परीक्षार्थियों की संख्या कम हुई है। वहीं केंद्रों पर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी तैयारियों में जुट गए है। मंगलवार को जिला विद्यालय कार्यालय पर परीक्षा केंद्रों की सूची चस्पा कर दी गई । और केंद्र देखने के लिए विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य आते रहे।
चंदौली। चहनिया क्षेत्र के नदेसर स्थित सद्गुरु स्वामी इंटर कॉलेज को यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए केंद्र बनाया गया है। जबकि पिछले फरवरी माह में बोर्ड की परीक्षा के दौरान भौतिक विज्ञान के पेपर में सामूहिक नकल कराने का मामला उजागर हुआ था। सीओ त्रिपुरारी पांडेय के द्वारा छापेमारी में मौके से लिखी हुई कापियां और रुपये नकद बरामद हुए थे।
यूपी बोर्ड की परीक्षा को पूर्ण कराने के लिए परिषद की ओर से केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। जिले में 95 केंद्रों पर 75 हजार से अधिक परीक्षार्थी इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होंगे। विद्यालयों के प्रबंधकों से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का भी निर्देश दिया गया है। इसके बाद जिला कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पास करके बोर्ड को भेज दिया जाएगा। डा. विनोद राय, जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली।